State

5 दिनों तक बंद रहेगा औरंगजेब का मकबरा

मुंबई । राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की धमकी के बाद उद्धव सरकार ने औरंगाबाद स्थित औरंगजेब के मकबरे को पांच दिनों तक बंद रखने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी राज्य के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित न हो इसके लिए मुगल बादशाह औरंगजेब का मकबरा 5 दिनों तक बंद रहेगा।

औरंगजेब के मकबरे के बाहर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं राज्य सरकार ने एहतियातन फैसला लेते हुए पांच दिनों के लिए इस बंद भी कर दिया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने इसे ध्वस्त करने की धमकी दी थी।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button