State

लॉकडाउन में अरविंद केजरीवाल ने किसी से दिल्ली नहीं छोडऩे का किया आग्रह

नई दिल्ली । कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चेन ब्रेक करने के लिए अब दिल्ली सरकार ने भी एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। लॉकडाउन की इस अवधि में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने किसी से दिल्ली न छोडऩे का आग्रह किया है। उन्होंने साफ कहा है कि दिल्ली छोड़कर मत जाइएगा। आने जाने में इतना समय खराब हो जाएगा। सरकार आपका पूरा ख्याल रखेगी। यह निर्णय हमने मुश्किल से लिया है। इन 6 दिनों के लॉकडाउन में हम दिल्ली में बड़े स्तर पर बेड की व्यवस्था करेंगे। केंद्र सरकार हमारी मदद कर रही है। हम इसके लिए शुक्रगुजार हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button