Varanasi

सेना दिवस:शस्त्र विद्या से लैस हुए विद्यार्थी

39 जीटीसी में हुई मिनी मैराथन, डिप्टी कमांडेंट रहे मौजूद 

वाराणसी। सेना दिवस के उपलक्ष्य में 39 जीटीसी ने रविवार सुबह देश के युवाओं को प्रेरित करने, जनता में देशभक्ति की भावना और सशस्त्र बलों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘अपनी सेना को जानें’ विषय के तहत सैन्य बैंड प्रदर्शन, सैन्य हथियार और उपकरण प्रदर्शनी लगाई। इसके अलावा मिनी मैराथन का आयोजन 39 जीटीसी परिसर में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 जवानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डिप्टी कमांडेंट कर्नल हितेश दुग्गल (सेना मेडल) रहे।

कार्यक्रम सेना दिवस के तहत हर वर्ष 15 जनवरी को लेफ्टिनेंट जनरल कोडंडेरा एम करियप्पा (जो बाद में फील्ड मार्शल बने) ने भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला था, उनकी याद में मनाया जाता है। इसके तहत 17 जनवरी 2023 से मिलिट्री बैंड डिस्प्ले और 39 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र के मोटिवेशन हॉल से कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई आर्मी पब्लिक स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय 39 जीटीसी के छात्रो ने मिलिट्री इक्विपमेंट डिस्प्ले का भ्रमण किया। रविवार को मिनी मैराथन आयोजित की गई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button