State

आलू के दाम पर मिलने लगा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल का सेब

श्रीगंगानगर । जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में इस सीजन में सेब की बंपर फसल होने से श्रीगंगानगर में होलेसेल में सेव आलू के दाम पर मिल रहा है। सस्ता होने के कारण यहां डिमांड बढ़ गई है। यहां रोजाना करीब 400 क्विंटल सेब बाहर से आ रहा है। अगर भाव की बात करें तो पिछले वर्ष की तुलना में यह 25-30 प्रतिशत सस्ता है।

फल व्यापारी पुरुषोतम पाहुजा के अनुसार इन दिनों यहां पर हिमाचल प्रदेश का रॉयल किस्म का सेब आ रहा है। अगले सप्ताह तक यह खत्म हो जाएगा। इसके बाद श्रीनगर का डिलीशन किस्म का सेब स्पीड पकड़ेगा। ये दोनों किस्में यहां के लोगों को खूब भा रही हैं। जानकारी के अनुसार इन दिनों बोली पर सेब क्वालिटी के हिसाब से 20 से 60 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। 20 रुपए किलो भाव वाला सेब गिराव (गिरा हुआ) वाला बताया जा रहा है।

मगर यह आम लोगों की पहुंच में होने के कारण ज्यादातर लोगों की पसंद बना हुआ है। वहां बोली पर आलू के भाव भी 15 से 20 रुपए के बीच में चल रहे हैं। पिछले वर्ष जो बढिय़ा सेब 90 रुपए किलो के भाव से बिक रहा था, वह इस सीजन में 60 रुपए पर आ गया है। सेब के रेटों में मंदी के चलते बागवानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button