CrimeState

अराजकता-शराब कारोबारी से सरेराह 2.70 लाख की लूट

बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखाकर डराया

पिंडरा। सिंधोरा थाना क्षेत्र के दिनदासपुर गांव के सामने बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार की सुबह करीब आठ बजे शराब कारोबारी को ओवरटेक कर रोका और असलहे के दम पर 2.70 लाख रुपये लूट लिया। कारोबारी ने सिंधोरा थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर दोपहर में एसपी ग्रामीण अमित कुमार, एसपीआरए नीरज पांडेय, सीओ अभिषेक पांडेय सिंधोरा थाने व मौके पर पहुंच कर पीड़ित से पूछताछ की। वही एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम बदमाशों के सुराग में जुट गई।

जानकारी के अनुसार चौबेपुर के डुबकिया निवासी पिंटू जायसवाल का क्षेत्र में फूलपुर, खालिसपुर, ओदार, सिंधोरा में सरकारी अंग्रेजी और देशी शराब की चार दुकाने हंै। फूलपुर, खालिसपुर ,ओदार की दुकानों से बिक्री के रुपये लेकर सिंधोरा स्थित दुकान की तरफ जा रहा था। सुबह आठ बजे वह ओदार से निकला तभी बाइक सवार तीन लोग ओदार- सिंधोरा मार्ग के बीच दिनदासपुर गांव के सामने एक स्कूल के पास उसे ओवरटेक कर रोक लिया।

बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने असलहा सटाकर डिग्गी में रखे 2.70 लाख निकाल लिया और धमकी देते हुए भाग निकले। व्यापारी की माने तो नकाबपोश बदमाश सफेद रंग की बाइक से आये थे सभी की उम्र 20 से 25 के बीच थी। सूचना पर दोपहर में एसपी ग्रामीण अमित कुमार, एसपीआरए नीरज पांडेय, सीओ अभिषेक पांडेय सिंधोरा थाने व मौके पर पहुंच कर पीड़ित से पूछताछ की। वही एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम बदमाशों के सुराग में जुट गई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button