Politics

ममता-अभिषेक पर अमित शाह का तीखा हमला

सूरी : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘दीदी-भतीजा’ (ममता-अभिषेक) के कथित अपराधों को दूर करने का एकमात्र तरीका राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में लाना है।श्री शाह ने बीरभूम जिलें के सूरी में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए बंगाल के लोगों से आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को 35 से अधिक सीटें देने का आग्रह किया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि श्री नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें।

उन्होंने कहा कि अवैध अप्रवासन एवं गौ तस्करी को केवल भाजपा ही रोक सकती है।उन्होंने कहा,“‘दीदी-भतीजा’ के अपराधों को दूर करने का एकमात्र तरीका भाजपा को सत्ता में लाना है। बंगाल को आतंक से मुक्त करने का एकमात्र तरीका भाजपा है। इसे रोकने का एकमात्र तरीका भाजपा है। बंगाल में हो रही घुसपैठ को भी केवल भाजपा रोक सकती है। हमें 2024 में 35 सीटें दीजिए, 2025 (पश्चिम बंगाल चुनाव) की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि 2025 से पहले गिर जाएगी ममता दीदी की सरकार।”

रामनवमी की रैलियों पर हमलों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने दोहराया कि ममता बनर्जी सरकार की तुष्टिकरण की नीतियों के कारण रामनवमी हिंसा हुई।सभी मसलों के हल के लिए भाजपा को सत्ता में लाने का आह्वान करते हुए श्री शाह ने कहा, “भाजपा के सत्ता में आने के बाद किसी की रामनवमी की रैलियों पर हमला करने की हिम्मत नहीं होगी।”श्री शाह ने कहा,“2024 में भाजपा को सत्ता में लाओ और यह सरकार 2025 से पहले ही गिर जाएगी।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुश्री बनर्जी को बंगाल के युवाओं की परवाह नहीं है जोरोजगार के लिए इधर-उधर भागते फिर रहे हैं। उन्होंने कहा,“उनका (सुश्री ममता का) एकमात्र लक्ष्य अपने भतीजे को इस राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाना है। उनका ध्यान केवल केंद्र सरकार की योजनाओं पर अपनी तस्वीर चिपकाने पर है।”श्री शाह ने पिछले विधानसभा चुनाव में राज्य में पार्टी को 77 सीटें देने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद भी दिया।इससे पहले उन्होंने सूरी में जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया।श्री शाह दक्षिणेश्वर मंदिर भी जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।गृह मंत्री शनिवार को नयी दिल्ली लौटेंगे।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button