Technology

twitter-यूपी में योगी का जलवा, अखिलेश और माया पिछड़े

लगातार बढ़ रही योगी आदित्यनाथ के फॉलोवर्स की संख्या, ट्विटर पर बाकी नेताओं से कहीं आगे.रैंकिंग बयां करती है मुख्यमंत्री का नागरिकों से जुड़ाव.

लखनऊ : जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश चुनाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। योगी आदित्यनाथ माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले उत्तर प्रदेश के नेताओं की सूची में सबसे ऊपर हैं। तकरीबन 1.70 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स के साथ, योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से कहीं ज्यादा लोकप्रिय हैं। बता दें कि अखिलेश के ट्विटर पर 1.55 करोड़ फॉलोवर्स ही हैं।

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले, सोशल मीडिया पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म पोलस्ट्रैट की एक रिपोर्ट ने उन्हें शीर्ष स्थान पर रखा है, अन्य सभी नेता उनसे भारी अंतर से पीछे हैं। पोलस्ट्रैट ने उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध नेताओं के ट्विटर फॉलोवर्स की एक रैंकिंग जारी की है जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सबसे लोकप्रिय हैं।

रैंकिंग में ये भी सामने आया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जनता के बीच लोकप्रिय पसंद नहीं हैं और उन्हें सिर्फ 43 लाख लोग फॉलो करते हैं। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती महज 23 लाख फॉलोअर्स के साथ काफी पीछे हैं। मुख्यमंत्री की लोकप्रियता जनता और खासकर युवा वर्ग में लगातार बढ़ती जा रही है और यह स्पष्ट संकेत है अपने विकास कार्यों और सुशासन की नीति के कारण लोगों के बीच एक शीर्ष पसंद हैं।

आपको यह बता दें कि सीएम योगी सितंबर 2015 में ट्विटर से जुड़े थे। तब से, वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और अक्सर प्लेटफॉर्म पर लोगों से जुड़े रहते हैं। जबकि अखिलेश यादव लगभग 12 साल और छह महीने पहले जुलाई 2009 में ट्विटर से जुड़े थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button