PoliticsUP Live

अजय राय बने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने 2024 के आम चुनाव से ठीक पहले पूर्व मंत्री अजय राय को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने श्री राय को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरु करने को कहा है।पार्टी ने अब तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस की बागडोर संभाल रहे प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी तथा सभी क्षेत्रों के अध्यक्षों की पार्टी की मजबूती के लिए किए गये योगदान की सरहाना की है।

कांग्रेस ने गुजरात, मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव बदले

कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक को गुजरात का महासचिव नियुक्त कर कर्नाटक के प्रभारी रणदीपसिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया है।कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है और नव नियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरु करने को कहा है।पार्टी ने गुजरात के प्रभारी रहे रघु शर्मा तथा मध्य प्रदेश के प्रभारी रहे जय प्रकाश अग्रवाल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उनके कार्यकाल में पार्टी को मजबूती मिली है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button