State

जिला महिला अस्पताल में आग लगने से आठ नवजात घायल

मुंबई । अमरावती जिले के जिला महिला अस्पताल में रविवार सुबह आग लगने से आठ नवजात घायल हो गए। इन सभी बच्चों को तत्काल डॉ. पंजाबराव को देशमुख मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया है। अस्पताल में सिलेंडर फटने के बाद आग लगने की जानकारी मिली है।

पुलिस के अनुसार अमरावती जिला महिला अस्पताल, जिसे डफरीन अस्पताल भी कहा जाता है, यहां एक वार्ड में रविवार दिन में तकरीबन 11 बजे अचानक एक गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई थी। इस आग की वजह से वार्ड में धुआं ही धुआं फैल गया था। सूचना पर फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग और धुआं से इस वार्ड में भर्ती 35 नवजात बच्चों में से आठ बच्चे घायल हो गए।

अस्पताल प्रशासन ने घायल बच्चों को तत्काल एंबुलेंस से डॉ. पंजाबराव देशमुख मेमोरियल अस्पताल में शिफ्ट किया गया। साथ ही अन्य बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर कुलिंग का काम जारी था। इस घटना की जांच अमरावती पुलिस की टीम कर रही है।जानकारी मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर अस्पताल में पहुंचे और नवजात बच्चों के परिवारों से मिलकर उनसे जानकारी ली। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button