
मुंबई । मुंबई के गोरेगांव में पात्राचाल घोटाला मामले में मुंबई की विशेष अदालत ने शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाने का आदेश दिया। संजय राऊत की न्यायिक हिरासत सोमवार को खत्म हो रही थी, जिसकी वजह से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें विशेष अदालत में पेश किया। ईडी के वकील ने संजय राऊत की जमानत का विरोध किया था।
संजय राऊत ने अपने वकील के माध्यम से विशेष अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। इस याचिका के बाद जज एमजी देशपांडे ने ईडी की वकील कविता पाटिल को ईडी का पक्ष रखने का आदेश दिया था। ईडी ने 16 सितंबर को संजय राऊत की जमानत का विरोध करते हुए अपना पक्ष रखा था। उसी दिन ईडी की ओर से संजय राऊत के विरुद्ध कोर्ट में आरोप भी पेश किया था। इसे देखते हुए जज ने आज संजय राऊत की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी। आज संजय राऊत के वकील ने फिर से जमानत याचिका दाखिल की। इस पर कोर्ट 21 सितंबर को सुनवाई करेगा।
र्ईडी गोरेगांव में पात्राचाल पुनर्विकास मामले में कथित एक हजार 34 करोड़ की घोटाले की मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच करते हुए संजय राऊत को गिरफ्तार किया है और इस समय राऊत को आर्थर रोड जेल में रखा गया है। ईडी ने कोर्ट में पेश किए गए आरोप पत्र में संजय राऊत को इस घोटाले का मुख्य आरोपित बताया है।(हि.स.)



