State

उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर आईएएस अफसरों का तबादला

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शनिवार रात जारी शासनादेश के तहत गाजीपुर, आगरा, मथुरा व बाराबंकी समेत नौ जिलों के डीएम को बदला गया है। इस तरह कुल 14 अधिकारियों का तबादला किया गया है।

तबादला सूची के तहत बाराबंकी के डीएम रहे डॉक्टर आदर्श सिंह को झांसी मंडल का प्रभारी आयुक्त नियुक्त किया गया है। जबकि गाजीपुर के डीएम रहे मंगला प्रसाद सिंह को हरदोई का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं हरदोई के जिलाधिकारी अविनाश कुमार को बाराबंकी के नये डीएम का प्रभार सौंपा गया है। इसी क्रम में मथुरा के डीएम रहे नवनीत सिंह चहर को आगरा का नया जिलाधिकारी, संत कबीर नगर की डीएम रहीं दिव्या मित्तल को मिरजापुर का जिलाधिकारी तथा भदोही की डीएम रहीं आर्यका अखौरी को गाजीपुर का डीएम बनाया गया है।

वहीं, पीलीभीत के डीएम पुलकित खरे को मथुरा का डीएम, मिरजापुर के डीएम रहे प्रवीन कुमार लक्षकार को पीलीभीत का जिलाधिकारी और आगरा के डीएम रहे प्रभु नारायण सिंह को प्रदेश के राजस्व विभाग का प्रभारी सचिव बनाया गया है।दूसरी ओर, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे गौरांग राठी को भदोही का नया डीएम बनाया गया। वाराणसी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईशा दुहन को चंदौली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह को संत कबीर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

इस फेरबदल में रणवीर प्रसाद को नया आवास आयुक्त नियुक्त किया गया है। जबकि आवास आयुक्त रहे आईएएस अधिकारी अजय चौहान को अब लोक निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button