State

रायबरेली: एनटीपीसी की दो इकाईयां की गयीं बंद

रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली के ऊंचाहार इलाके में स्थित नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (एनटीपीसी) की दो इकाइयों को बिजली की मांग न होने के कारण बन्द किया गया है।एनटीपीसी की प्रवक्ता कोमल शर्मा ने शनिवार को बताया कि यहां की दो बिजली उत्पादन करने वाली इकाईयो को बिजली की मांग न होने के कारण बन्द किया गया है।

प्रवक्ता के अनुसार 01 नम्बर और 06 नम्बर इकाइयों को बिजली की मांग न होने के कारण बन्द किया गया है। इन दो इकाइयों के शट डाउन होने की वजह से अब कुल 1560 मेगावाट की उत्पादन क्षमता में से कुल 748 मेगावाट भार क्षमता का उत्पादन किया जा रहा था जबकि आज 762 मेगावाट का उत्पादन किया जा रहा है। नंबर एक इकाई की उत्पादन क्षमता 210 मेगावाट है जबकि 6 नंबर इकाई की क्षमता 500 मेगावाट है।

प्रवक्ता के अनुसार जब तक आगे बिजली खपत और मांग नही बढ़ेगी तब तक यह बन्द रहेगी।अभी कुछ समय पहले ही यहां 04 और 06 नंबर यूनिट भी तकनीकी खराबी से और एक यूनिट ओवरहाॅलिंग के कारण बंद हुई थी जो कि बाद में दुरुस्त की गई। ऊंचाहार स्थित इस एनटीपीसी से कई राज्यों और क्षेत्रों में उत्पादित विद्युत की आपूर्ति की जाती है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button