State

कांग्रेस को बड़ा झटका, जिग्नेश मेवाणी को हुई 6 महीने की जेल

अहमदाबाद । गुजरात विधान सभा चुनाव से ऐन पहले सूबे में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। एक पुराने मामले में अहमदाबाद की एक अदालत ने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी को 6 महीने की सजा सुनाई है ।

साल 2016 में गुजरात यूनिवर्सिटी का नाम बदलने के मुद्दे पर की गई तोड़फोड़ के मामले में अहमदाबाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कुल 20 लोगों को दोषी ठहराया है। इनमें विधायक जिग्नेश मेवाणी, सुबोध परमार, राकेश मेहरिया समेत 20 आरोपित हैं। हालांकि एक आरोपित की मौत हो चुकी है।

इस पूरे मामले में आज कोर्ट ने सजा सुनाई। कोर्ट ने तीन अलग-अलग मामलों में सजा का ऐलान किया। एक मामले में छह माह की कैद, दूसरे मामले में 500 रुपये और तीसरे मामले में 100 रुपये का जुर्माना लगाया गया है ।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button