State

मकान ढहने से एक वृद्ध व पांच मवेशियों की मौत

फतेहपुर । जिले में शुक्रवार को कई दिन से हो रही बरसात के कारण एक मकान ढह गया। मलबे में दबकर एक वृद्ध व पांच मवेशियों की मौत हो गयी। घटना के बाद ग्रामीणों ने मलबे को हटा कर वृद्ध को बाहर निकाला।

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहां कस्बे में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते आज भोर पहर कालीदीन का मकान अचानक ढह गया। जिसके चलते गृह स्वामी कालीदीन (60) तथा एक भैंस, दो बकरी सहित पांच मवेशी मलबे में दबकर कर मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि आज भोर पहर अचानक मकान का एक हिस्सा, जिसमें मवेशी रहते थे, बरसात के चलते गिर गया जिसमें कल रात गृहस्वामी कालीदीन भी सोए हुए थे, जिसमें वह पांच मवेशी व गृहस्वामी कालीदीन दब गए।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है। घटना की सूचना राजस्व टीम को भेजा गया है। लेकिन कोई राजस्व कर्मी मौके पर नहीं आ सका।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button