
गांधीनगर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गत एक वर्ष में हासिल की गई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मंगलवार को कहा कि पिछले एक वर्ष में नीति आयोग के हर घर जल, पीएम-जय और ग्रामीण विकास के सूचकांक में गुजरात पहले नंबर पर है।श्री शाह ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गुजरात में 519 कार्यों का उद्घाटन तथा शिलान्यास किया और कहा कि वैश्विक टिकाऊ सूचकांक में स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्र में अव्वल रहने के साथ ही ऊर्जा और जलवायु सूचकांक में वर्ष 2021 और 2022 में भी गुजरात प्रथम स्थान पर रहा है। भारत के कुल निर्यात में गुजरात 30 फीसदी हिस्सेदारी के साथ शीर्ष स्थान पर है।
उन्होंने कार्यक्रम में श्री शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 1179 करोड़ रुपए की लागत वाले कुल 519 जनहितकारी विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें पंचायत, सामान्य प्रशासन, ग्राम विकास, बंदरगाह एवं परिवहन, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स, जल संसाधन, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, जलापूर्ति, शहरी विकास और गृह निर्माण तथा सड़क एवं भवन विभाग के 394 करोड़ रुपए के 209 विकास प्रकल्पों का लोकार्पण तथा 785 करोड़ रुपए के 310 विकास प्रकल्पों का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने गांधीनगर संसदीय क्षेत्र में 346 करोड़ रुपए के खर्च से लगभग 170 विकास कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात सरकार का आभार व्यक्त किया।
श्री शाह ने गत एक वर्ष में हासिल की गई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में नीति आयोग के हर घर जल, पीएम-जय और ग्रामीण विकास के सूचकांक में गुजरात पहले नंबर पर है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में गुजरात की अर्थव्यवस्था ने 8.2 फीसदी की विकास दर हासिल की है। दुनिया कोरोना महामारी से उबर भी नहीं पाई थी, ऐसी स्थिति में गुजरात की भूपेंद्रभाई की सरकार ने पिछले एक वर्ष में इस वृद्धि दर को बरकरार रखने में सफलता प्राप्त की है। गत 8 वर्षों में देश में 31.3 लाख करोड़ रुपए का विदेशी निवेश आया है, जिसमें से 57 फीसदी यानी 17.7 लाख करोड़ रुपए का विदेशी पूंजी निवेश अकेले गुजरात में आया है।
श्री शाह ने कहा कि गुजरात ने आज सेमीकंडक्टर निर्माण क्षेत्र में लगभग 1.40 लाख करोड़ रुपए के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो 1 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान करेगा। गुजरात में आज 98 फीसदी से अधिक घरों में नल से जल पहुंच रहा है, जिसमें से 12 जिलों की 123 तहसीलों और 14,477 गांवों के सौ फीसदी घरों में ‘नल से जल’ योजना के अंतर्गत पानी पहुंच रहा है।केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य की सुरक्षा और शांति के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री की सराहना करते हुए कहा कि गुजरात अकेला ऐसा राज्य है जिसने नारकोटिक्स के खिलाफ तेज अभियान चलाया है और लाखों करोड़ों रुपए का ड्रग्स पकड़कर नशे के कारोबार पर लगाम लगाई है। गुजरात देश में सर्वाधिक नारकोटिक्स ड्रग्स पकड़ने वाला राज्य है।
शाह ने गुजरात में 1180 करोड़ के विकास कार्यों का उदघाटन व शिलान्यास किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गुजरात में 1180 करोड़ रुपए की लागत से 519 कार्यों का उद्घाटन तथा शिलान्यास किया।गृह मंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में विश्वास से विकास कार्यक्रम के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यह जो गुजरात के विकास की कभी ना रुकने वाली यात्रा का एक महत्वपूर्ण पडाव है। उन्होंने कहा कि इसमें उनके संसदीय क्षेत्र में 170 क्षेत्रों में 346 करोड़ रुपये के कार्योँ का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है। उन्होने कहा कि आज नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 20 वर्षों में गुजरात की जनता के विश्वास और सरकार द्वारा किए गए विकास को गति देने का भी दिन है। गुजरात में पिछले 20 साल में शिक्षा, स्वास्थ्य, जल, उर्जा, कृषि, उधोग, समाज कल्याण और पर्यटन समेत हर क्षेत्र के अंदर एक आदर्श व्यवस्था बनाने का काम हुआ है।
उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने जिस परंपरा की स्थापना कि मौजूदा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने उसे चरितार्थ कर दोगुनी गति से आगे बढ़ाया है और आज जमीन पर उसके परिणाम दिखाई दे रहे हैं।कार्यक्रम में गुजरात के अनेक मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि श्री पटेल के नेतृत्व में गत एक साल के अंदर गुजरात में कानून व्यवस्था, औधोगिक और कृषि विकास, रोजगार, विदेशी निवेश और खास कर प्राकृतिक खेती में जो काम हुआ है, उसने श्री पटेल के खिलाफ प्रश्न खडे करने वाले लोगो के मुँह बंद कर दिये हैं। पिछले एक साल में गुजरात ने प्रगति के हर क्षेत्र में एक नई ऊंचाई हासिल की है। पिछले आठ साल में भारत में कुल 31.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया, उसमें से 57 प्रतिशत यानि 17.60 लाख करोड़ रुपये का निवेश सिर्फ गुजरात में आया है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि गत एक साल के अंदर गुजरात ने सुशासन सूचकांक यानि गुड गवर्नेंस इंडेक्स भारत में सबसे पहला स्थान प्राप्त किया है। साथ ही राज्य ने 2021 में निर्यात सूचकांक में भी पहला स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2022 में उर्जा और जलवायु सूचकांक एससीसीाई राउंड एक में गुजरात समग्र देश में नंबर पर है। स्वास्थ्य और उधोग क्षेत्र में एसबीजी इंडिया इंडेक्स 30 में गुजरात पहले क्रमांक पर है।(वार्ता)



