State

भाजपा ने विधायक राजा सिंह को पार्टी से किया निलंबित

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह को इस्लाम के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणी के सिलसिले में मंगलवार को पार्टी से निलंबित कर दिया।भाजपा की केंद्रीय अनुशासनात्मक समिति के सचिव ओम पाठक की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 10 दिनों के भीतर यह जवाब भी मांगा है कि क्यों ना उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएा।

उल्लेखनीय है कि हैदराबाद में राजा सिंह को एक धर्म विशेष के खिलाफ कथित विवादास्पद टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया।भाजपा विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और धर्म विशेष की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में सिंह कथित तौर पर एक धर्म विशेष के खिलाफ कुछ टिप्पणी करते दिख रहे हैं। भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए समुदाय के कई लोगों ने सोमवार की रात को पुराने शहर में धरना भी दिया था।(भाषा)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button