State

एलओसी पर सुरक्षाबलों ने 2 घुसपैठियों को किया ढेर

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना ने एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सीमा पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो लोगों को ढेर कर दिया है। सर्च अभियान के दौरान दोनों घुसपैठियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।जानकारी के मुताबिक, नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश में थे। लेकिन भारतीय सेना ने समय रहते कार्रवाई की और उनकी घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया। क्षेत्र में सेना सर्च ऑपरेशन और तलाशी अभियान चला रही है।

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के नौशेरा सेक्टर में सेना ने सोमवार को फिदायीन हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर हमले के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित आतंकी को पकड़ा। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेस-इंटेलिजेंस (आईएसआई) ने पहली बार फिदायीन हमले के लिए नया हथकंडा अपनाकर फिदायीन को बिना हथियार घुसपैठ कराने की कोशिश की थी। इसे एलओसी में घुसपैठ के बाद हथियार और असलहा दिया जाना था, जिसके बाद फिदायीन हमले की साजिश थी।

आतंकी की पहचान 32 वर्षीय तबारक हुसैन निवासी गांव सब्जकोट कोटली पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई। तबारक हुसैन पाकिस्तानी सेना के खुफिया विंग के लिए भी करता था। चौंकाने वाली बात है कि तबारक और उसके भाई हारून अली को अप्रैल 2016 में नौशेरा सेक्टर में ही घुसपैठ पर गिरफ्तार किया गया था। 26 महीने जेल में रहने के बाद दोनों भाइयों को वाघा-अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान को लौटाया गया था।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button