State

राहुल और प्रियंका ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

संसद सदस्यों ने राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किये

नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वें जयंती के मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के साथ शनिवार सुबह राजीव गांधी के समाधि स्थल वीर भूमि पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे।राहुल ने अपने पिता राजीव गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया- ‘पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा, उसे पूरा कर सकूं।’

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।पुष्पांजलि अर्पित करने वाले विशिष्टजनों में अनेक संसद सदस्य और पूर्व संसद सदस्य शामिल थे।इस अवसर पर लोक सभा एवं राज्य सभा के महासचिव क्रमशः उत्पल कुमार सिंह तथा पी. सी. मोदी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने 20 अगस्त 1993 को संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में राजीव गांधी के चित्र का अनावरण किया था ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button