State

शिवसेना नेता संजय राऊत की पत्नी वर्षा राउत से ईडी की पूछताछ

मुंबई । शिवसेना नेता संजय राऊत की पत्नी वर्षा राऊत से पात्रा चॉल घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम शनिवार को मुंबई स्थित दफ्तर में पूछताछ कर रही है। ईडी की टीम वर्षा राऊत के बैंक खाते में अज्ञात व्यक्ति की ओर से भेजे गए एक करोड़ 6 लाख रुपये के बारे में भी छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम इसी मामले में आज संजय राऊत और उनकी पत्नी वर्षा राऊत को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ करने वाली है।

संजय राऊत की पत्नी वर्षा राऊत को ईडी ने 4 अगस्त को समन जारी कर 5 अगस्त को दफ्तर में हाजिर होने का आदेश दिया था। लेकिन वर्षा राऊत कल ईडी दफ्तर में नहीं उपस्थित नहीं हुई थी। आज दिन में 11 बजे वर्षा राऊत ईडी दफ्तर में उपस्थित हुई और उनकी पूछताछ शुरु कर दी गई है।

संजय राऊत के भाई सुनील राऊत ने कहा कि ईडी की टीम भाजपा के इशारे पर सिर्फ फंसाने के लिए संजय राऊत से पूछताछ कर रही है। अब इस मामले में उनकी पत्नी वर्षा को भी बुलाया है। ईडी में अगर हिम्मत है तो पात्रा चॉल प्रोजेक्ट में शामिल 9 ठेकेदारों को भी पूछताछ के लिए बुलाए, इनमें भाजपा का मोहित कंबोज भी शामिल है।(हि.स.)

छत्तीसगढ़: प्रवर्तन निदेशालय की 15 ठिकानों पर छापेमारी जारी

राजधानी रायपुर समेत दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव में 5 संस्थानों के 15 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी शनिवार सुबह भी जारी है। जिसमें राजनांदगांव के मोहनी ज्वेलर्स, दुर्ग के नवकार ज्वेलर्स और रायपुर के सुमित ज्वेलर्स के ठिकानों समेत इनके सहयोगी संस्थानों पर दबिश दी गयी है। ज्वेलर्स के अलावा 2 चार्टेड अकाउंटेंड राजेन्द्र कोठारी और एस कोठारी को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शुक्रवार से जारी छापे की यह कार्रवाई रविवार तक चलने की संभावना है। फॉरेन ओरिजन गोल्ड स्मगलिंग सिंडिकेट संचालित होने की शिकायतों के बाद ईडी की छापेमारी हो रही है।जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में प्रवर्तन निदेशालय की नागपुर सब जोनल और रायपुर के जोनल ऑफिस समेत दिल्ली हेडक्वार्टर के करीब 20 से 22 अधिकारियों की टीम शामिल है। उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के महिला व पुरुष सशस्त्र गार्ड मौजूद हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button