Business

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ते यूपी के कदम

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए हुई डेलॉइट इंडिया संस्था की पहली बैठक.बैठक में डेलॉइट इंडिया संस्था ने सरकार के सामने रखे कई सुझाव.

लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने पर पुरजोर कोशिश कर रही है। इसके लिए सरकार ने कार्यदायी संस्था डेलॉइट इंडिया को सलाहकार के रूप में चयनित किया है। प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए बुधवार को अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविंद कुमार और डेलॉयट इंडिया के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई, जिसमें कई बिंदुओं पर अहम चर्चा हुई।

अर्थव्यवस्था के साथ बुनियादी ढांचे पर भी हुई चर्चा

बैठक में डेलाइट इंडिया के प्रतिनिधियों ने प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने और नये उद्योगों को स्थापित करने के साथ साथ औद्योगिक विकास पर अपने सुझाव दिये। बैठक में प्रदेश में पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों पर गहन रूप से चर्चा की गई। बैठक में अन्य कंसल्टेंसी फर्म्स के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

इस दौरान अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास ने योगी सरकार की ओर से औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया। साथ ही ग्लोबल इंवेस्टर समिट-2023 को लेकर हो रही तैयारियाें की विस्तृत जानकारी दी। वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि बैठक में सरकार की तरफ से निवेशकों को आकर्षित करने के लिए जिन नीतियों को लाया गया है उनकी बेहतरी और अन्य नई नीतियों को लाने पर चर्चा की गई है।

इसके साथ ही डेलॉइट इंडिया संस्था की तरफ से स्टेकहोल्डर्स और डिपार्टमेंट को लेकर क्या कुछ रोडमैप तैयार किया गया है। इस विषय पर भी बैठक में चर्चा की गई। बैठक में इन्वेस्ट इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक प्रकाश समेत कई उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button