State

महाराष्ट्र के निर्माण में मराठी व्यक्ति का सबसे अधिक योगदान :भगतसिंह कोश्यारी

मुंबई । महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने कहा है कि मुंबई तथा महाराष्ट्र के विकास में मराठी व्यक्ति का सबसे अधिक योगदान है, यह अपने आप पर गर्व की बात है। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी भी है । उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मुझे एक राज्यपाल के रूप में छत्रपति शिवाजी महाराज और मराठी लोगों की इस भूमि की सेवा करने का अवसर मिला। इस वजह से मैंने बहुत ही कम समय में मराठी भाषा सीखने की कोशिश की।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि कल राजस्थानी समाज के कार्यक्रम में मैंने जो बयान दिया था, उसमें मेरा मराठी लोगों को कम करके आंकने का कोई इरादा नहीं था। मैंने केवल गुजराती और राजस्थानी मंडलों द्वारा व्यापार में किए गए योगदान पर बात की। मराठी लोगों ने मेहनत कर महाराष्ट्र का निर्माण किया। इसीलिए आज कई मराठी उद्यमी प्रसिद्ध हैं। वे न केवल महाराष्ट्र में बल्कि भारत में और पूरी दुनिया में मराठी का झंडा बड़े पैमाने पर ऊंचा कर रहे हैं। इसलिए मराठी लोगों के योगदान को कम करके आंकने का सवाल ही नहीं उठता।

राज्यपाल ने कहा कि लेकिन हमेशा की तरह मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। महाराष्ट्र के निर्माण में मराठी लोगों की मेहनत का सबसे ज्यादा योगदान है। हाल ही में राजनीतिक चश्मे के माध्यम से सब कुछ देखने की दृष्टि विकसित हुई है, हमें उसे बदलना होगा। एक समुदाय की सराहना करना दूसरे समुदाय का अपमान नहीं है। राजनीतिक दलों को इस पर अकारण विवाद नहीं खड़ा करना चाहिए। कम से कम मेरे द्वारा मराठी लोगों का कभी अपमान नहीं किया जाएगा। राज्यपाल कोश्यारी ने कहा है कि विभिन्न जातियों और समुदायों से बनी इस मराठी भूमि की प्रगति और विकास में सभी का योगदान है और मराठी लोगों का योगदान अधिक है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button