State

नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू के करीबी भोला यादव गिरफ्तार

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के हनुमान कहे जाने वाले पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव को नौकरी के बदले जमीन और आईआरसीटीसी घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि राजद के पूर्व विधायक श्री यादव को सीबीआई ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। नौकरी के बदले कथित रूप से जमीन और आईआरसीटीसी घोटाले के मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है। चार दिन पहले सीबीआई ने पूछताछ के लिए श्री यादव को बुलाया था। लालू यादव जब रेलमंत्री थे उस समय भोला उनके विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) थे।

सीबीआई संभवत उन्हें आज ही न्यायालय में पेश करेगी।इससे पूर्व आज ही सीबीआई की टीम पूर्व विधायक श्री यादव के पटना में दो तथा दरभंगा जिले के पैतृक घर कपछाही और बहादुरपुर स्थित आवास यानी चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग की सात सदस्यीय टीम की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है।श्री यादव राजद के उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें राजद अध्यक्ष का बेहद करीबी माना जाता है। इसलिए, उन्हें राजद अध्यक्ष का हनुमान भी कहा जाता है।

सीबीआई ने कुछ दिन पहले भोला को आईआरसीटीसी घोटाले और नौकरी के बदले जमीन प्रकरण में समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए थे। इसके बाद आज उनको गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पूर्व, भोला यादव के दरभंगा जिले के आवास पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। आयकर विभाग ने उनके पैतृक घर कपछाही और बहादुरपुर स्थित आवास पर छापेमारी की। इसके अलावा पटना सहित उनके चार ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। भोला यादव राजद के पूर्व विधायक हैं। उल्लेखनीय है कि इसी मामले में सीबीआई ने जांच के बाद पिछले दिनों लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा यादव, हेमा यादव और अन्य लोगों पर केस दर्ज किया था।(वार्ता) (हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button