NationalState

डंपर ने कावड़ियों को कुचला : 6 की मौत, चालक गिरफ्तार

हाथरस : उत्तर प्रदेश में हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में एक डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे सात कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से छह की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। सभी मृतक ग्वालियर जिले के रहने वाले हैं। वे हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह हादसा बीती रात करीब डेढ़ बजे सादाबाद मार्ग पर बढार गाँव के पास हुआ। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है।

जानकारी मिलते ही आगरा जोन के अपर महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण, आईजी अलीगढ़ व अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होने बताया कि पांच कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो कांवड़ियों को उपचार के लिए आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। आगरा में एक और घायल ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद अन्य कांवड़ियों में भी भारी आक्रोश है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों एवं घायलों के परिजनों को सूचना मिलने के बाद वह भी मौके पर पहुंच गये।बताया जाता है कि हादसे का शिकार सभी लगो बांगि खुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के निवासी हैं।हताहत लोग ,नरेश, पुत्र रामनाथ उमर, रमेश, पुत्र नत्था सिंह,रणवीर सिंह, पुत्र अमर सिंह,जबर सिंह, पुत्र सुल्तान सिंह,विकाश पुत्र, प्रभु दयाल ( आगरा पहुंचने पर मृत्यु)एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

सादाबाद में देर रात डंपर ने कावंड़ियों को रौंदा, छह की मौत, योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में सादाबाद मार्ग पर बीती रात करीब डेढ़ बजे एक डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे सात कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से छह की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री कार्यालय से शनिवार को जारी शोक संदेश में योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने और आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में मारे गये सभी कांवड़िये मध्य प्रदेश में ग्वालियर जिले के रहने वाले हैं। वे हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे।यह हादसा सादाबाद थाना क्षेत्र के बढार गांव के पास हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही आगरा क्षेत्र के अपर महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण, आईजी अलीगढ़ व अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एडीजी ने बताया कि डंपर के चालक के बारे में जानकारी मिल गयी है।

उत्तरप्रदेश हादसे पर शिवराज ने दुख जताया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तरप्रदेश के हाथरस क्षेत्र में आगरा अलीगढ़ मार्ग पर सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के कांवड़ यात्रियों की मृत्यु की घटना पर दुख व्यक्त किया है।श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि दर्दनाक हादसे में मध्यप्रदेश के कांवड़ यात्रियों की मृत्यु का समाचार पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह शोक सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। श्री चौहान ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की है।हाथरस क्षेत्र में देर रात डंपर की टक्कर के कारण मध्यप्रदेश के छह कांवड़ यात्रियों की मृत्यु और एक अन्य के घायल होने की सूचना है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button