CrimeState

सिक्किम के जवान ने अपने तीन साथियों को मारी गोली, तीनों की मौत

नई दिल्ली । रोहिणी जिले के हैदरपुर प्लांट में तैनात सिक्किम के जवान ने अपने तीन साथियों को गोली मार दी। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर केएन कार्टजू मार्ग थाना पुलिस पहुंची और तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे कांस्टेबल धनहंग सुब्बा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

रोहिणी जिले के डीसीपी प्रणव त्याल के अनुसार, मृतकों की पहचान कमांडर पिंटो नामग्याल भूटिया, कांस्टेबल धनहंग सुब्बा और कांस्टेबल इंद्र लाल छेत्री के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित लांस नायक प्रवीण राय (32) को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

डीसीपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार दोपहर तीन बजे सूचना मिली कि हैदरपुर प्लांट में एक सिक्किम के जवान ने अपने तीन साथियों को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button