CrimeState

पिकअप वाहन से कुचलकर 6 बारातियों की मौत, दो की हालत गंभीर

चित्रकूट : उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में छह बरातियों की मौत हो गयी और दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुःख जताया है और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है।

चित्रकूट जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेन्द्र राय ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े छह बजे बांदा की ओर से टमाटर लादकर कर्वी की तरफ आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने रौली कल्यानपुर गांव में सड़क किनारे बैठे आठ बारातियों को कुचल दिया , जिससे नरेश, अरविंद, रामस्वरूप, छक्का और सोमदत्त की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि भानुप्रताप ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।उन्होंने बताया कि भगवानदास (45) और रामनारायण (50) का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

एएसपी ने बताया कि सभी मृतक और घायल बांदा जिले के जारी गांव के रहने वाले हैं। पिकअप चालक रोहित यादव को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। चित्रकूट के जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने स्वयं पुलिस अमले के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर राहत एवं बचावकार्य शुरू कराया।

घटना से गुस्साएं परिवार व ग्रामीणों ने शवों को हाइवे पर रखकर हंगामा करने लगे, जिससे वाहनों का लम्बा जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला और एसपी अतुल शर्मा ने मृतकों के परिजनों को सांतवना देकर शासन से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। तब जाकर परिवार माने और सड़क से शवों को हटाते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान घायल भानु की भी मौत हो गई। इस हादसे में कुल छह लोगों की मौत हुई है। सदर विधायक अनिल प्रधान और सपा जिला अध्यक्ष अनुज यादव ने जिला अस्पताल पहुंच मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button