State

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया के विरुद्ध असम के मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने दायर की याचिका

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कामरूप (ग्रामीण) जिला के सीजेएम कोर्ट में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विरुद्ध फौजदारी का मुकदमा दायर कराया है।उल्लेखनीय है कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने गत 4 जून, 2022 को दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में डॉ. सरमा पर कोरोना महामारी के दौरान पीपीई किट की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की है।

असम सरकार के महाअधिवक्ता देबोजीत सैकिया ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में बताया है कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। उनके झूठे आरोपों से मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। जिसके चलते कामरूप (ग्रामीण) सीजेएम कोर्ट में गुरुवार को सिसोदिया के विरुद्ध अंडर सेक्शन 499/500/501 आईपीसी केस सं. 81/2022 के तहत याचिका दायर की गयी है।

मनीष सिसोदिया को इस मामले में कोर्ट में पेश होना होगा। उन्होंने बताया कि उपरोक्त धाराओं में दो वर्ष की सजा का प्रावधान है। सैकिया ने बताया है कि आगामी 22 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. सरमा सीजेएम कोर्ट में हाजिर होकर अपना बयान दर्ज कराएंगे।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button