State

बरसात और भूस्खलन से चार लोगों की मौत

गुवाहाटी । बीती रात से मूसलाधार हो रही बरसात से गुवाहाटी में स्थिति बेहद गंभीर हो गयी है। राजधानी के पश्चिम बोरागांव कंचननगर इलाके में हुए भूस्खलन के चलते चार लोगों की मौत हो गयी। बीती रात घर में सो रहे लोगों के ऊपर पहाड़ी मिट्टी और पत्थर गिर गया। इस हादसे में किरायेदार के रूप में रहे चार व्यक्तियों की मौत हो गयी।

एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन ने मंगलवार सुबह से बचाव और खोज अभियान चलाते हुए मिट्टी में दबे चार लोगों के शव निकाले है। यह लोग नयन रजवंशी के घर में किरायेदार के रूप में रह रहे थे। यह लोग मृतक पेशे से मिस्त्री थे। मृतकों की पहचान मनोवार हुसैन, मोतिउर हक, अमरुल हक और हासानुर अली के रूप में की गयी है।

लगातार हो रही बरसात के चलते गुवाहाटी के विभिन्न हिस्सों में भारी जलभराव हो गया है। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के बाहर भी भारी जल जमाव हो गया है। बरसात के चलते पूरे गुवाहाटी समेत आसपास के इलाकों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में 17 जून तक बरसात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button