State

युवराज सिंह, मुनमुन दत्ता, युविका चौधरी के खिलाफ जांच क्राइम ब्रांच को

हिसार : पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी तथा फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी के खिलाफ हरियाणा के हांसी के थाना शहर में दलित अधिकार कार्यकर्ता और अधिवक्ता रजत कल्सन द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति(एससी एसटी) एक्ट के तहत दर्ज मामलों की जांच हांसी पुलिस से पुन: राज्य अपराध शाखा को सौंप दी है।

रजत कलसन ने बताया कि शुक्रवार को वह जांच अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक विनोद शंकर के लघु सचिवालय हांसी स्थित कार्यालय में जांच की ताजा स्थिति पता करने के लिए गए तो वहां पर उन्हें बताया गया कि कल ही सरकारी आदेश आए हैं जिनके अनुसार आरोपियों के खिलाफ जांच उनसे वापस लेकर अपराध शाखा हिसार को सौंप दी गई है। इस बात की पुष्टि शंकर ने की भी की है। हरियाणा सरकार और राज्य पुलिस के इस कदम को गैरकानूनी बताते हुए रजत कल्सन ने कहा कि हांसी पुलिस आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच पूरी कर चुकी थी तथा केवल हिसार की विशेष अदालत में चालान दाखिल करना बाकी रह गया था।

तीनों आरोपी पुलिस की जांच में शामिल हो चुके थे तथा इन्हें उच्च न्यायालय के आदेश पर जांच अधिकारी ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने के बाद अंतरिम जमानत भी दे दी गई थी। तीनों से पूछताछ भी लगभग पूरी हो चुकी थी। इनके मोबाइल तथा लैपटॉप भी हांसी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button