CrimeState

कोर्ट परिसर में फायरिंग, महिला की मौत, दो गिरफ्तार

मुंबई । महाराष्ट्र में पुणे जिले के शिरुर कोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी और सास को गोली मार दी। गोली लगने से पूर्व सैनिक की पत्नी मंजूला दीपक ढवले (36) की घटनास्थल पर मौत हो गई। गोलीबारी में जख्मी सास तुलसाबाई रंगनाथ झांबरे (56) को शिरुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोर्ट परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने पूर्व सैनिक दीपक धवले और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पूर्व सैनिक दीपक ढवले और उसकी पत्नी के बीच शिरुर कोर्ट में गुजारा भत्ता का मामला चल रहा था। इसी वजह से मंजूला अपनी मां के साथ शिरुर कोर्ट आई थी। दीपक ढवले सुबह अपने साथी संदीप के साथ कोर्ट परिसर पहुंचा और पत्नी-सास को गोली मार दी। इससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दीपक ढवले के पास उसका लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर लिया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button