CrimeState

कर्नाटक से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन ट्रक से टकराया, 07 मरे, 10 घायल

बहराइच । उत्तर प्रदेश के बहराइच में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार कर्नाटक से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर गाड़ी तेज रफ्तार ट्रक में जा टकराई।यह सभी श्रद्धालु कर्नाटक से अयोध्या श्री राम जन्मभूमि का दर्शन पूजन करने के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को वाहन से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार, बहराइच-लखीमपुर खीरी हाईवे पर रविवार की सुबह यह बड़ा हादसा हुआ। बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर ट्रक और टैंपो ट्रेवलर में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में घटना स्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में 12 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा गया है, जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मोतीपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली था कि बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर स्थित नैनिहा के पास ट्रक और टैंपो ट्रेवलर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत तेज होने के कारण टैंपो ट्रेवलर के परखच्चे उड़ गए। पांच शव को बाहर निकाला गया है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को समुचित इलाज मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button