State

रोहित जोशी को गिरफ्तार करने जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस, मकान के बाहर चस्पा किया नोटिस

जयपुर । दिल्ली के सदर बाजार थाने में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी को गिरफ्तार करने के लिए रविवार को सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की टीम जयपुर पहुंची। दिल्ली पुलिस की टीम रविवार सुबह महेश जोशी के निजी आवास पर पहुंची, जहां उन्हें रोहित जोशी नहीं मिला इसके बाद जब पुलिस महेश जोशी के सिविल लाइन स्थित सरकारी बंगले पर गई तो वहां भी उन्हें रोहित जोशी नहीं मिला। रोहित जोशी अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर के अंडरग्राउंड हो गया है। जिसकी तलाश में दिल्ली पुलिस की टीम जयपुर में डेरा डाले बैठी है।

इसके अलावा नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। नोटिस में रोहित को 18 मई दोपहर 1 बजे से पहले थाने में पेश होने के लिए कहा गया है। इसके बाद पुलिस टीम जांच के लिए सवाई माधोपुर रवाना हो गई है। सवाई माधोपुर में उस मकान के कमरे की जांच होगी, जहां पहली बार रोहित ने युवती के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया था। इधर मंत्री महेश जोशी ने कहा कि पुलिस मुझसे संपर्क करेगी तो वह पूछताछ में सहयोग करेंगे।

गौरतलब है कि आठ मई को जयपुर की युवती ने दिल्ली के सदर बाजार थाने में मंत्री महेश जोशी के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म,कुकर्म मारपीट और धमकी जैसे संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने दिल्ली में अपने साथ हुए दुष्कर्म और अननैचुरल सेक्स (कुकर्म) का दर्द बयां किया था कि किस तरह रोहित उससे जबरन संबंध बनाता था। इनकार करने पर बिस्तर से बांध देता था,फिर दुष्कर्म और अननैचुरल सेक्स करता था। होटल और सार्वजनिक जगहों पर उसे मारता-पीटता रहा। विरोध करती तो पिता के रसूख की धौंस देता। युवती रोहित से इतना परेशान हो चुकी थी कि उसने सुसाइड तक की कोशिश की थी।

मंत्री के घर पर दिल्ली पुलिस ने मारा छापा, बेटे पर है रेप का आरोप

नई दिल्ली । राजस्थान सरकार के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की तलाश में दिल्ली पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा है। इस छापेमारी में वह घर पर नहीं मिला। इसके चलते पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। सदर बाजार थाने में रोहित के खिलाफ उसकी महिला मित्र ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार जयपुर की रहने वाली युवती ने सदर बाजार थाने को दी गई शिकायत में यह बताया था कि फेसबुक के माध्यम से वह 2020 में राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी से मिली थी। वह उसे आठ जनवरी 2021 को सवाई माधोपुर ले गया था। वहां उसे नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जयपुर सहित कई जगह पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। उसकी अश्लील वीडियो को वह सार्वजनिक करने की धमकी देता था। विरोध करने पर उसकी पिटाई करता था।

युवती ने आरोप लगाया था कि मार्च 2022 में रोहित जोशी के साथ सदर बाजार स्थित एक होटल में आई थी। यहां पर रोहित ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 17 अप्रैल 2022 को आखिरी बार उसने जयपुर के एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। शिकायत पर दिल्ली के सदर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।इस मामले में युवती के साथ सदर बाजार इलाके में भी दुष्कर्म की घटना हुई थी। इसके चलते इस मामले को जीरो एफआईआर से रेगुलर एफआईआर में दर्ज किया गया। इस पूरे मामले की छानबीन दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में रोहित जोशी की तलाश चल रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने घर पर मौजूद हो सकता है। इस जानकारी पर शनिवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम राजस्थान स्थित मंत्री महेश जोशी के घर पर भेजी गई थी। यहां पर पुलिस टीम में छापेमारी की लेकिन वहां पर रोहित पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि वह रोहित की तलाश में छापेमारी कर रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button