State

हैदराबाद: झूठी शान के लिए हत्या मामले में राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट

हैदराबाद । नगर में बीते दिन झूठी शान के लिए हुई हत्या का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। अब प्रदेश के राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन ने हैदराबाद के सरूर नगर में हुई इस हत्याकांड में राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है। राज्यपाल सौंदरराजन ने सरूर नगर में एक हिन्दू युवक की उसकी मुस्लिम पत्नी के रिश्तेदारों द्वारा कथित तौर पर हत्या करने पर राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। राजभवन से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्यपाल ने सरूर नगर में बीती 4 मई की रात को बी. नाग राजू नाम के युवक की हत्या पर विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के माध्यम से जानकारी प्राप्त की। कथित तौर पर नाग राजू की अंतरधार्मिक विवाह के कारण हत्या कर दी गई थी। उन्होंने सरकार से इस हत्या की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

गौरतलब है कि इस महीने बीती 4 मई की रात को 25 वर्षीय बी. नाग राजू की कथित रूप से उसकी मुस्लिम पत्नी के भाई और एक अन्य व्यक्ति ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि हिन्दू युवक ने मुस्लिम युवती अश्विन सुलताना के साथ लंबे प्रेम प्रसंग के बाद आर्य समाज के मंदिर में बीते साल 30 दिसंबर 2021 को शादी की थी। अपनी शादी के बाद मुस्लिम पत्नी ने अपना नाम पल्लवी रखा और धर्म परिवर्तन भी किया था।

इस मामले में पुलिस ने सैयद मोबीन अहमद और मसूद नामक दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसे हत्याकांड को ऑनर किलिंग के रूप में देखा जा रहा है।पुलिस की प्राथमिक जांच में पाया कि सैयद मोबीन अहमद अपनी बहन के नाग राजू के साथ संबंधों के खिलाफ था। उसने इसके लिए उन्हें चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद दोनों ने विवाह कर लिया। इसके बाद मामला बिगड़ता गया और आरोपितों को योजनाबद्ध तरीके से नाग राजू की हत्या कर दी। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से तनातनी के बीच राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने इस मामले पर रिपोर्ट तलब कर ली है। भाजपा ने इस मामले को हाथो-हाथ लिया है। भाजपा ने इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए अपने फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह को मैदान में उतार दिया है।

तेलंगाना के भाजपा नेता पहले से ही हैं इस मुद्दे पर आक्रामक-

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले को धर्म से जोड़ते हुए कहा कि हैदराबाद में झूठी शान के लिए हुई हत्या टुकड़े-टुकड़े गैंग के मुंह पर तमाचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि टुकड़े-टुकड़े गैंग ने एक दलित के बेटे की हत्या पर चुप्पी साध रखी है। उसका गुनाह सिर्फ मुस्लिम लड़की से प्यार करना था। लेकिन अगर इसका उल्टा हो जाता, तो गैंग अपराधियों के पीछे पड़ जाता।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button