State

नवी मुंबई के पावने एमआईडीसी इलाके में भीषण आग, नौ कंपनियों को लिया चपेट में

नवी मुंबई । नवी मुंबई के पावने एमआईडीसी इलाके में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग पहले एक केमिकल कंपनी में लगी, जिसके बाद आग आसपास की कंपनियों में फैल गई। दमकल की कई गाड़ियां आग को बुझाने में जुटी हैं।जानकारी के अनुसार नवी मुंबई के पावने एमआईडीसी इलाके में शुक्रवार को वेस्ट क्लाइ पॉलीकैब नामक केमिकल कंपनी में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास की कंपनियां भी आग की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि कुल 9 कंपनियां आग की चपेट में आई हैं।दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सारी कंपनियां केमिकल की हैं। नतीजतन केमिकल जलने की वजह से आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।फिलहाल इस दुर्घटना में अब तक किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button