State

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा व विधायक आतिशी के खिलाफ एनसीआर रिपोर्ट दर्ज

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा व विधायक आतिशी के खिलाफ नई दिल्ली जिले की साइबर पुलिस थाने में मिली शिकायत के आधार पर एनसीआर रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह एनसीआर रिपोर्ट भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अभिषेक दूबे की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिसमें उन्होंने आप के दोनों नेताओं पर भारतीय जनता पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। यह एनसीआर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ‘आप’ के दोनों नेताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 (मानहानि) के तहत एनसीआर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अभिषेक दुबे ने पिछले शुक्रवार को इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी। अपनी शिकायत में दूबे ने दोनों नेताओं पर भाजपा के नेताओं के लिए अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया था।

शिकायत के मुताबिक, दोनों नेताओं द्वारा कथित तौर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को बदनाम करने का आरोप था।

आरोप है कि कालकाजी विधायक आतिशी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गत माह 15 और 16 अप्रैल को प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। शिकायतकर्ता ने पार्टी को बदनाम करने और कार्यकर्ताओं पर गलत आरोप लगाने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की बारीकी से जांच कर रही है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button