State

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा भगवान परशुरामजी का चरित्रः सीएम

मुख्यमंत्री ने परशुराम जन्मोत्सव की अनेक घोषणाएं

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान परशुराम ने जो काम किया है, वह सदैव रहेगा। सब बच्चे भगवान परशुराम का पाठ पढ़ें। भगवान कृष्ण पढ़ें। गीता पढ़ें। यह हमारी सनातन संस्कृति है। इसे पढ़ाया जाना चाहिए। भगवान परशुरामजी के चरित्र का पाठ पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। मैं तत्काल पाठ्यक्रम समिति को बुलाकर निर्देश दूंगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने यह घोषणा मंगलवार को परशुराम जन्मोत्सव पर भोपाल के गुफा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान और महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने भगवान परशुराम की प्रतिमा और शिलापट्टिका का अनावरण किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरीजी महाराज के साथ भोपाल के गुफा मंदिर में भगवान विष्णु के 6वें अवतार भगवान परशुराम की प्रतिमा व शिलापट्टिका का अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अनेक घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संस्कृत शिक्षकों के अब तक 1900 पद भरे गए हैं। जब तक दूसरे पदों की भर्ती नहीं होती, तब तक अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मंदिर के पुजारियों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। जिन मंदिरों की खुद की जमीन नहीं है, उनका विक्रय ना हो, इस बात का ध्यान रखा जाएगा। पुजारियों को कई अधिकार सौंपे जाएंगे। कर्मकांडी संस्कृत पढ़ने वाले छात्रों के लिए छात्रवृत्ति शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्य वर्ग के निर्धन परिवारों को हर तरह की सहायता दी जाएगी। अन्य समाज के निर्धन परिवारों के लिए भी संभल योजना से सारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। बच्ची से दुराचार करने वालों को पूरी तरह नहीं मिटा दिया जाता बुलडोजर चलता रहेगा।

स्वामी अवधेशानंद गिरी ने शिवराज को बताया भारत का भविष्य

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की और उन्हें भारत का भविष्य बताया। उन्होंने कहा कि शिवराज जी देश के बहुत बड़े नेता और देश का भविष्य है। उन्होंने मध्यप्रदेश को बीमारू से सबसे अच्छा राज्य बना दिया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button