State

उत्तराखंड : योगी आज अपने पैतृक गांव पंचूर आएंगे, पारिवारिक कार्यक्रम लेंगे हिस्सा

पौड़ी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वे अपने पैतृक गांव पंचूर जाएंगे। योगी वहां पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी होंगे। इसके लिए उत्तराखंड शासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।इसके मद्देनजर देव भूमि प्रदेश के यम्केश्वर तहसील स्थित पंचूर गांव में प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके पैतृक आवास को बहुत अच्छी तरीके से सजाया गया है। साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी अपने सबसे छोटे भाई के बेटे के मुंडन संस्कार में भी शिरकत करेंगे।

योगी आदित्यनाथ के मामा कीर्ति सिंह नेगी ने बताया कि उन्हें बेहद खुशी है कि उनका भांजा परिवार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव पहुंच रहे हैं। योगी के वहां आने को लेकर पूरे गांव में बहुत ही उत्साह का माहौल है।पौड़ी जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यमकेश्वर दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट मोड में रखा गया है। साथ ही जिस मार्ग से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा, उस मार्ग के 100 मीटर के दायरे में कोई भी वाहन और व्यक्ति खड़ा नहीं हो सकेगा।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button