State

झुग्गियों में लगी आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखे धुएं के काले गुबार

नई दिल्ली । गुरुग्राम के मानेसर सेक्टर-6 में बड़ा हादसा हो गया है। यहां तीन से पांच किलोमीटर के इलाके में पड़े स्क्रैप में सोमवार शाम से आग लगी है। उधर, देर रात तेज आंधी चलने के बाद आग ने आसपास के दर्जनों झुग्गियों को भी चपेट में ले लिया। फिलहाल, घटनास्थल पर मौजूद दर्जनभर दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि दमकल की गाड़ियां देर शाम से ही आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, मानेसर सेक्टर-6 के ककरौला गांव के गंदे नाले के पास की झुग्गियों में कुछ घरों में शाम को खाना बन रहा था। इसी दौरान तेज आंधी चलने की वजह से चिंगारी से स्क्रैप में आग लग गई।धीरे-धीरे आग ने भयंकर रूप ले लिया। तेज हवा चलने की वजह से कई झुग्गियों में भी आग लग गई। आग की सूचना के बाद दमकल विभाग के दर्जनों फायर टेंडर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में जुट गईं।

बताया जा रहा है कि जिन झुग्गियों में आग लगी है, वहां समय रहते सामानों को नहीं निकाला जा सका। झुग्गियों के अंदर रखे गए गैस के सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि रात में रह-रहकर झुग्गियों में रखे गैस सिलेंडर ब्लास्ट होते रहे। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है. उनका कहना है कि आग के काबू होने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button