State

अरविंद मार्डीकर बने हिन्दुस्थान समाचार के नये अध्यक्ष

नई दिल्ली । हिन्दुस्थान समाचार बहुभाषी न्यूज एजेंसी के निदेशक मंडल ने टेक्नोक्रेट अरविंद मार्डीकर को संस्था का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे पिछले दो वर्षों से कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। पूर्व राज्यसभा सदस्य रवीन्द्र किशोर सिन्हा के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद शनिवार को निदेशक मंडल की आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके साथ ही निदेशक मंडल औपचारिक रूप से भंग हो गया और नये निदेशक मंडल के गठन की जिम्मेदारी अरविंद मार्डीकर को सौंपी गई है।

बैठक में विशेष आमंत्रण के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि एक कठिन समय में रवीन्द्र किशोर सिन्हा ने हिन्दुस्थान समाचार को पूरे मनोयोग से खड़ा करने की कोशिश की, उससे एक रास्ता बना है और संभावनाएं भी बढ़ी हैं। भैयाजी जोशी ने आगे कहा कि राजनीतिक बदले की कार्रवाई से जो हिन्दुस्थान समाचार कुछ दिनों के लिये बंद हो गया था, उसे श्रीकांत जोशी ने शुरू कराया और 2016 में सिन्हा ने उसे संभाला।

हिन्दुस्थान समाचार के ध्येय का स्मरण कराते हुये उन्होंने कहा कि यह कोई व्यावसायिक संस्था नहीं है, बल्कि इसकी अपनी सहकारी संरचना है। मुझे विश्वास है कि अरविंद मार्डीकर के नेतृत्व में संस्थान निरंतर आगे बढ़ेगा। आगे उन्होंने कहा कि हिन्दुस्थान समाचार की स्थापना व्यापारिक सोच से नहीं की गयी थी, बल्कि राष्ट्र की जरूरत को ध्यान में इसका गठन किया गया था।बैठक में हिन्दुस्थान समाचार निदेशक मंडल के सभी सदस्य और कई शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button