State

बलिया में पलटी डेंगी नाव, एक की मौत,मौत को मात देकर बाहर निकले 11 लोग

बलियाः जनपद बलिया के बांसडीह तहसील क्षेत्र में सहतवार के समीप सरयू नदी में देर रात सवारियों से भरी डेंगी नाव पलट गई। जिससे एक किशोरी सरयू में डूब गई। हालांकि उसका अब तक शव नहीं मिल सका है। जबकि अन्य करीब 11 लोग किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गए। नाव हादसे की खबर सुन क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि डेंगी नाव पर सभी सवार मजदूर थे और दैनिक मजदूरी के बाद घर के लिए लौट रहे थे। डेंगी की क्षमता सिर्फ छ से सात की बताई जा रही है। जबकि इस पर करीब 13 लोग सवार थे। इसमें डूबी किशोरी समेत आठ महिलाएं ही शामिल थी।

अंधेरे में नाव पलटते ही चीख पुकार मच गई लेकिन अधिकांश महिलाओं और सवार लोगों ने अंधेरे में ही मौत को मात देकर सरयू से बाहर निकल आई। हालांकि कुछ महिलाओं की तबियत खराब बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में गोताखोरो की मदद से रात से ही लापता किशोरी की तलाश जारी है। सहतवार थानाध्यक्ष विरेंद्र मिश्र ने बताया कि नाव हादसे में सभी सवार लोग सुरक्षित बाहर आ गए है। जबकि नदी में डूबी छोटी यादव (12) पुत्री भगवान यादव ग्राम महादनपुर निवासी की तलाश की जा रही है।

नाव में सवार लोगों की लिस्ट, जो सरयू नदी में मौत को मात देकर सुरक्षित बाहर आ गए।

स्वामी नाथ मल्लाह, पिंटू पासवान, स्वामी नाथ यादव, राजकुमार, कुंती देवी, तिलेश्वरी, रिंकू देवी, मीरा, डीएम देवी, निधि यादव, गोल्डी यादव, प्रियंका यादव भाग्यशाली रहे। जो नाव हादसे में अपने दमपर सुरक्षित बाहर आ गए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button