State

महाराष्ट्र: शिवसेना नेता यशवंत जाधव की 41 प्रॉपर्टी जब्त

मुंबई । आयकर विभाग की टीम ने शिवसेना नेता यशवंत जाधव की मुंबई की 41 प्रॉपर्टी को जब्त किया है। इनमें दक्षिण मुंबई के भायखला के बिल्कवड़ी चेंबर बिल्डिंग स्थित 31 फ्लैट, भायखला में इंपीरिकल क्राउन होटल, बांद्रा में आलीशान बेशकीमती फ्लैट शामिल है। आयकर विभाग ने संबंधित सभी प्रॉपर्टी के कागजात 6 महीने के अंदर देने को कहा है। ऐसा नहीं किये जाने अथवा संतोषजनक कागजात नहीं होने की स्थिति में आयकर विभाग इन सभी प्रॉपर्टी को नीलाम कर सकता है।

जानकारी के अनुसार आईटी की टीम ने शिवसेना नेता तथा मुंबई नगर निगम के अध्यक्ष यशवंत जाधव के घर व कार्यालय पर छापा मारा था। जिसमें दो बैग कागजात बरामद हुए थे। इन कागजातों की छानबीन में यशवंत जाधव द्वारा 24 महीने में 36 फ्लैट खरीदे जाने की जानकारी मिली। साथ ही यशवंत जाधव की पत्नी विधायक यामिनी जाधव तथा उनकी कंपनी न्यूज हाक मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर प्रापर्टी खरीदे जाने का भी पता चला है। यशवंत जाधव द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से अपने भागीदार विमल अग्रवाल के बैंक अकाउंट में पैसे जमा करवाने के भी सबूत मिले हैं। बाद में इन्हीं पैसे से भायखला में यशवंत जाधव ने अपनी सास सुनंदा मोहिते के नाम पर इंपीरिकल क्राउन होटल खरीदने का पता लगा है।

इस मामले में आयकर विभाग ने यशवंत जाधव के भतीजे तथा जीजा को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन दोनों आईटी दफ्तर में नहीं गए थे। इसी वजह से शुक्रवार को आईटी की टीम ने यशवंत जाधव की 41 प्रॉपर्टी जब्त कर ली है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button