State

36 साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा मध्य रेल

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और नागपुर, मालदा टाउन के बीच 36 साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। सीएसएमटी-नागपुर साप्ताहिक की 18 सेवाएं : ट्रेन नंबर 01033 साप्ताहिक सुपरफास्ट छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रत्येक शनिवार को दिनांक 09.4.2022 से 04.6.2022 तक 00.20 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 15.32 बजे नागपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 01034 साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 10.4.2022 से 05.6.2022 तक प्रत्येक रविवार को 13.30 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.10 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। इन ट्रेनों को दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा स्टेशनों पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में एक एसी-2 टियर, पांच एसी-3 टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी की संरचना की गई है, इसमें गार्ड की ब्रेक वैन और एक जेनरेटर वैन शामिल है।

सीएसएमटी-मालदा टाउन साप्ताहिक की 18 सेवाएं : ट्रेन नंबर 01031 साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 11.4.2022 से 06.6.2022 तक प्रत्येक सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 11.05 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00.45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 01032 साप्ताहिक मालदा टाउन से प्रत्येक बुधवार को दिनांक 13.4.2022 से 08.6.2022 तक 12.20 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 03.50 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।

इन ट्रेनों को दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, किऊल, अभयपुर , जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बरहरवा और न्यू फरक्का स्टेशनों पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में एक एसी-2 टियर, पांच एसी-3 टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी की संरचना की गई है, इसमें गार्ड की ब्रेक वैन और जेनरेटर वैन शामिल हैं।

स्पेशल ट्रेन संख्या 01033/01034 और 01031 के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर दिनांक 8.4.2022 से शुरू होगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button