State

दो कारों के टकराने एवं आग लगने से चार की मौत

राजस्थान में झालावाड़ जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में दो कारों के आपस में टकराने के बाद आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया।रायपुर थाना प्रभारी मदन ने आज सुबह बताया कि क्षेत्र में झालावाड़-इंदौर राज्य मार्ग पर सुवास पुलिया केे पास बुधवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे ये कारें आमने-सामने टकरा गई और इसके बाद इनमें आग लग गई।

हादसे में मध्यप्रदेश में डूंगर निवासी हरि सिंह उर्फ भूरा बन्ना (23) राजगढ़ जिले में भांगपुरा के भूपेंद्र सिंह (26) एवं नीमच जिले में मनासा निवासी प्रखर व्यास तथा राजस्थान में झालावाड़ जिले में भवानीमंडी क्षेत्र में पांच्याखेड़ी निवासी भानुप्रताप (25) की झुलसने से मृत्यु हो गई।उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया और हादसे में घायल मध्यप्रदेश के देशराज को कोटा अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत में सुधार है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button