
राजस्थान के बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में ट्रक और कैंपर के टकराने से आज सुबह दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई है।पुलिस के अनुसार सुबह करीब सात बजे लूणकरणसर कस्बे में चौधरी पेट्रोल पंप के पास बीकानेर की तरह से आ रहा ट्रक और सामने से आ रही कैंपर आपस में टकरा गये। हादसे में ट्रक पलट गया।
एक महिला का शव बचाव कार्य के दौरान ट्रक के नीचे दबा मिला। पुलिस ने शव अस्पताल पहुंचाये और मृतकों की पहचान की गई।हादसे के मृतकों की पहचान बीकानेर जिले के पांचू निवासी राजूराम, श्रीगंगानगर जिले में घूमड़वाली के चंदूराम बावरी एवं घूमड़वाली की ही पूजा तथा रावला मंडी के राम सिंह के रूप में की गई जबकि एक महिला नोखा की बताई जा रही है।



