शोपियां । शोपियां के छोटागाम गांव में सोमवार देर शाम आतंकियों द्वारा किए गए हमले में एक दवा विक्रेता कश्मीरी पंडित गंभीर रूप से घायल हो गया है। गंभीर रूप से घायल कश्मीरी पंडित को सुरक्षाबलों ने तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसका उपचार जारी है। गोलीबारी की आवाज से मची भगदड़ के बीच आतंकी मौके से फरार हो गए। हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया है।आतंकी हमले में घायल दवा विकेता की पहचान सोनू कुमार बालाजी निवासी छोटागाम के रूप में की गई है।उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों के दौरान कश्मीर में आतंकियों का यह चौथा हमला है। सोमवार को कश्मीर में कुल तीन आतंकी हमले हुए हैं।(हि.स.)



