State

गाजियाबाद के एसएसपी को निलंबित किया गया

-अपराध रोक नहीं पाने और लापरवाही बरतने के आरोप में हुई कार्रवाई

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने जनता से जुड़े़ कार्यों में कथित लापरवाही बरतने और अपराध नियंत्रण नहीं कर पाने के आरोप में गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)पवन कुमार को निलंबित कर दिया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश सरकार ने इससे पहले बृहस्पतिवार को ही सोनभद्र के जिलाधिकारी टी के शिबू को भी निलंबित कर दिया था।

गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार पर दायित्वों का निर्वहन नहीं करने, लापरवाही करने और अपराध को रोकने में अक्षम पाए जाने पर कार्रवाई की गयी है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने जानकारी दी है कि गाजियाबाद के एसएसपी भ्रष्टाचार रोकने में अक्षम हैं, इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी अपने दूसरे कार्यकाल के शुरुआत से ही कड़क फैसले लेना शुरू कर दिए हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को साकार करना शुरू कर दिया है। वह अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ तौर पर कह भी रहे हैं कि अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में किसी भी छोड़ा नहीं जाएगा। आमतौर पर आइएएस और आइपीएस अधिकारी इस बात को लेकर आश्वस्त रहते रहे हैं कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। योगी राज में यह मिथक टूट रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने अपने पहले कार्यकाल में भी बड़ी संख्या में अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की थी। (भाषा)(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button