State

सहारा पीड़ित निवेशकों को एक माह में मिले जमाराशि – केशरी

मुंगेर । सहारा निवेशकों को पुनर्निवेश नहीं बल्कि उनकी जमा परिपक्वताराशि का अविलंब भुगतान करें नहीं तो जमाकर्ताओं के आक्रोश को संभालना मुश्किल हो जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी सहारा प्रबंधन की होगी।उपर्युक्त बातें सहारा पीड़ित निवेशक मंच के अध्यक्ष संजय केशरी ने शहीद स्मारक के समक्ष आयोजित सहारा निवेशकों के धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा। केशरी ने कहा कि सहारा-सेबी विवाद के मकड़जाल में फंसकर निवेशक तबाह हो चुके हैं इसलिए अब और अधिक देरी नहीं करते हुए एक माह में परिपक्वता राशि मिल जानी चाहिए। केशरी ने सहारा समूह के पेमेंट के बदले पुनर्निवेश नीति पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि निवेशकों को हर हाल में नकद भुगतान चाहिए।

प्रसिद्ध व्यवसाई दीपक जालान ने कहा कि एम्बार्गो हटाते हुए सहारा की परिसम्पतियों को बेचकर जल्द से जल्द भुगतान किया जाय। सुनील कुमार सिंह, सत्यनारायण साह एवं सखीचंद यादव ने कहा कि अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम, 2019 एवं बीपीआईडी एक्ट, 2002 के प्रावधानों को सख्ती से लागू किया जाए। संयुक्ता कुमारी,किरण देवी, एवं बीणा देवी ने कहा कि हम अपने ही पैसा नहीं मिलने के कारण बेटी की शादी नहीं कर पा रहे हैं।धरना की समाप्ति पर प्रदर्शन करते हुए निवेशक नारे लगाते हुए डीएम कार्यालय गये जहां डीएम की सलाह पर एसडीसी बैंकिंग सुश्री बैजयंती ने शिष्टमंडल से वार्ता करते हुए जिला प्रशासन के स्तर पर समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button