State

बोर्ड परीक्षा से पूर्व 12वीं की छात्रा ने यमुना में छलांग लगाकर की आत्महत्या

मथुरा । थाना यमुनापार क्षेत्र अंतर्गत यमुना पुल से 12वीं की छात्रा ने बोर्ड परीक्षा देने से पूर्व यमुना में छलांग लगा दी। गुरुवार सुबह इलाका पुलिस ने छात्रा के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम गृह भेजवाया है।थाना यमुनापार के लक्ष्मी नगर चौकी के नए यमुना पुल पर बुधवार की रात लक्ष्मीनगर निवासी राजेश की 17 वर्षीय पुत्री अंजलि घर से सामान लेने के लिए बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। रात भर खोजबीन के बाद गुरुवार उसकी चप्पल मथुरा अलीगढ़ मार्ग स्थित यमुना पुल पर पड़ी मिली।

सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने गोताखोर ओमप्रकाश, रंजीत और पुष्पेंद्र नाव से जाल डालकर प्रयास करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में पुल से 100 मीटर दूरी पर उसकी लाश को गोताखोरों ने ढूंढ निकाला। थाना यमुनापार प्रभारी निरीक्षक शशि प्रकाश शर्मा ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि मृतका एमटीएस स्कूल की छात्रा थी। उसकी आज इंटरमीडिएट की परीक्षा थी। परीक्षा के लिए घर पर ही अपनी तैयारी कर रही थी। उसके पिता राजेश होमगार्ड में कार्यरत है। आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल सका है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button