State

उत्तराखंड: धामी ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

देहरादून । भाजपा विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। शाम साढ़े पांच बजे भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को नेता चुना गया।

विधानमंडल दल के नेता चुने जाने के बाद धामी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ राजभवन गए। वहां उन्होंने राज्यपाल के सामने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने धामी के नेतृत्व में नई सरकार मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र राज्यपाल को सौंपा। उन्होंने राज्यपाल को अवगत कराया कि पुष्कर सिंह धामी को विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है।

इस अवसर पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत, नव निर्वाचित विधायक सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्य, अरविंद पांडे सहित अन्य नवनिर्वाचित विधायक भी उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नए मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का निर्णय लिया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button