HealthState

COVID-19-अब तक ओमिक्रोन के 8,891 मरीज सामने आए,धीमी पड़ रही कोरोना की रफ्तार

चुनाव ड्यूटी में शामिल होने से पहले केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को लगवानी होगी प्रिकाशन डोज

नई दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण की दर अब एक बार फिर थमती नजर आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,38,018 नए केस आए हैं। यह आंकड़ा एक दिन पहले से 20 हजार कम है। इसके अलवा मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे महानगरों में भी मरीजों में कमीं देखी जा रही है। 24 घंटों में देशभर में 310 मरीजों की मौत हुई है। 1,57,421 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 17,36,628 है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 14.43 प्रतिशत है। भारत में अब तक ओमिक्रोन के 8,891 मरीज सामने आए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, कई प्रमुख शहरों में कोरोना के केस घटना लगे हैं। सोमवार तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस आ रहे थे, जबकि यहां 31,111 नए मामले दर्ज किए गए जो एक पहले की तुलना में 10 हजार कम है। दिल्ली के साथ ही कोलकाता में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में रविवार को 18,286 नए केस और 28 मौत दर्ज की गई थी, जबकि ताजा आंकड़े 12,527 नए मामले और 24 मौत दिखा रहे हैं। राजधानी में सकारात्मकता दर मामूली रूप से बढ़कर 27.99त्न हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा किए गए अपडेट के अनुसार, सोमवार शाम को सक्रिय मामले की संख्या कई हजार से गिरकर 83,982 हो गई है।

इसी तरह, जैसे-जैसे मामले घटते जा रहे हैं, पश्चिम बंगाल ने 2022 की शुरुआत में लागू आंशिक लॉकडाउन में थोड़ी ढील देने की घोषणा की है। सोमवार को राज्य में 9,385 नए मामले और 33 मौत दर्ज की गई। यहां सक्रिय मरीज बढ़कर 1.58 लाख हो गए हैं। इससे पहले के दो हफ्तों में सकारात्मकता दर 37त्न तक बढ़ गई थी, अभी यह गिरकर 26.43 प्रतिशत हो गई है। 9 जनवरी को 24,272 नए केस आए थे जो सोमवार को गिरकर 9,385 रह गए।महाराष्ट्र में 2.67 लाख से अधिक सक्रिय केस हैं और यह देश की राज्य-वार सूची में सबसे ऊपर है, लेकिन अच्छी बात यह है कि हाल के दिनों में यहां नए केस में लगातार गिरावट आई है। रविवार को, महाराष्ट्र सरकार की कोविड-19 टास्क फोर्स के एक डॉक्टर ने कहा था कि तीसरी लहर चरम पर पहुंच गई है। बीएमसी के आंकड़ों के मुताबिक पिछले चार दिनों से नए संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आ रही है।

नई दिल्ली । गृह मंत्रालय ने सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) कर्मियों को उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव ड्यूटी में शामिल होने से पहले ‘कोविड वैक्सीन की एहतियाती खुराक’ लगवाने का निर्देश दिया है। गृह मंत्रालय का यह निर्देश कोरोना की तीसरी लहर के चलते संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आया है। मौजूदा वक्‍त में कोरोना की नई लहर अर्धसैनिक बल के जवानों को भी तेजी से संक्रमित कर रही है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी और आईटीबीपी के महानिदेशकों को एहतियाती खुराक की व्यवस्था करने के लिए कहा है। बलों के अधिकारियों ने कहा कि अधिकांश जवानों को पहले ही कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है। बता दें कि चुनाव वाले पांच राज्यों में अर्धसैनिक बलों की लगभग 650 कंपनियों को चुनाव ड्यूटी के लिए कहा गया है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अर्धसैनिक बल के जवान मतदान केंद्रों और मतगणना केंद्रों को सुर‍क्षा देंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button