HealthNational

देश में कोविड-19 रोधी टीके की 51 करोड़ से अधिक खुराक दी गई

नई दिल्ली । देश में अब तक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की 51 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को टीके की 49 लाख (49,06,273) खुराक दी गई। इनमें से 18 से 44 आयुवर्ग के 26,66,611 लोगों को पहली खुराक और 4,59,352 लोगों को दी गई दूसरी खुराक शामिल है। मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में 18 से 44 वर्ष उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है । अब तक देश में इस आयुवर्ग के 17,95,70,348 लोगों को पहली खुराक और 1,24,91,475 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

आंकड़ों के मुताबिक पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश- में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई है। वहीं, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के करीब 10 लाख लोगों को टीके की कम से कम पहली खुराक लग चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक टीकाकरण अभियान के 206वें दिन (नौ अगस्त) कुल 49,06,273 खुराक लगाई गई। शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 36,80,340 लोगों को पहली खुराक जबकि 12,25,933 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। सोमवार को लगे टीके से संबंधित अंतिम रिपोर्ट देर रात आएगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button